HomeUttarakhandAlmora News: स्वतंत्रता सेनानियों पर आ​धारित प्रदर्शनी शुरू, क्रांतिकारी घटनाओं को इंगित...

Almora News: स्वतंत्रता सेनानियों पर आ​धारित प्रदर्शनी शुरू, क्रांतिकारी घटनाओं को इंगित करता नाटक ‘अलख‘ का मंचन

— आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम
— विस उपाध्यक्ष चौहान ने किया शुभारंभ
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत आज राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की के छायाचित्रों एवं उनके जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इसी कड़ी में रैमजे इंटर कालेज में क्रांतिकारी घटनाओं को प्रदर्शित करने वाले ‘अलख‘ नाटक का प्रस्तुतीकरण हुआ।

15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत यह प्रदर्शनी लगायी गयी है। इसका शुभारंभ करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत उत्सव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कराना है। उन्होंने कहा कि आजादी पाने के लिए हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी है और सैकड़ों वर्षों की दासता से हमें मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्री चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इसी कड़ी में आज रैमजे इण्टर कालेज अल्मोड़ा में विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा नाटक ‘अलख‘ का प्रस्तुतीकरण किया। नाटक अलख के जरिए कुमाऊं में घटित हुई क्रांतिकारी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिसमें बद्री दत्त पांडे, विक्टर मोहन जोशी, सरला बहन एवं सल्ट क्रांति का मंचन किया गया।

नाटक के रचना नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी कर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज, निर्देशन नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश बिष्ट द्वारा किया गया। नाटक में देवेंद्र भट्ट, संदीप नयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, उमाशंकर, जयदीप पांडे, जगदीश तिवारी, नीरज डंगवाल, प्रदीप चंद्र, राकेश कुमार, ममता वाणी भट्ट, निशा मेहरा, दिव्या जोशी, श्वेता शर्मा, गरिमा ने भूमिका निभाई। संगीत पक्ष में अमित बुधोड़ी, पंकज कुमार, भास्कर भौर्याल, संतोष कुमार व जानकी ने सहयोग दिया जबकि संचालन नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं फिल्म मेकर भास्कर जोशी ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, सभासद अमित साह, क्षेत्रीय पुरात्तव अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रैमजे इण्टर कालेज वी. विल्सन, विथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, डा. विद्या कर्नाटक, अखिलेश मौर्या, चन्द्रशेखर उपाध्यय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub