HomeUttarakhandAlmoraऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

📌 जीते 02 स्वर्ण व 01 रजत पदक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में दिनांक 20 से 27 जून तक आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर 15 के बालिकाओं के युगल वर्ग में अलमोड़ा, उत्तराखंड की गायत्री रावत व देहरादून (उत्तराखंड) की पीहू नेगी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

फाइनल में पीहू व गायत्री की जोड़ी ने तेलेंगाना की जोड़ी अन्या व अधिरा राजकुमार की जोड़ी को 21-12 व 21 -17 से सीधे सेटों में हराया। सेमी फाइनल में पीहू व गायत्री की जोड़ी ने तेलेंगाना के ही अंजना मणिकंदन व कृथ्या सिवा शंकर की जोड़ी को 8-21, 21-17 व 21-13 से हराया था।

अंडर 15 के मिश्रित युगल में पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड की एंजेल पुनेरा व राजस्थान के जगजीत काजला की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में एंजेल पुनेरा की जोड़ी ने आसाम की जोड़ी बोड़नीं आकाश व शान्तिप्रिय हज़ारिका को सीधे सेटों में 21-18 व 21-15 से हराया था। सेमी फाइनल में एंजेल की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के मोहम्मद नफ़ीज़ व तेलेंगाना की अंजना की जोड़ी को 21-10 व 21-17 से हराया था।

अंडर 15 बालकों के एकल में पिथौरागढ़ , उत्तराखंड के निश्चल चंद ने रजत पदक जीता।फाइनल में निश्चल को कर्नाटक के प्रतीक से 19-21 व 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। सेमी फाइनल में निश्चल चंद ने असम के बोरमिल आकाश को 21-13 व 21-14 से आसानी से सीधे सेटों में हरा दिया।

ऑल इंडिया सब जूनियर पंचकुला में अंडर 15 बालकों के एकल वर्ग के विजेता अंश नेगी का सफ़र एकल व युगल में क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। गायत्री रावत, निश्चल चंद प्रकाश पादुकोण एकेडमी में कोच डीके सेन सर व लोकेश नेगी के निर्देशन में पीगू नेगी देहरादून में कोच बलजीत सिंह व एंजेल पुनेरा पिथौरागढ़ में कोच दीपांक वर्मा व भूपेश बिष्ट के सानिध्य में ट्रेनिंग कर रही है।

उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व उनके कोच व माता पिता को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल की यह जानकारी उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

आर्थिक विकास के लक्ष्य के साथ रोड मैप तैयार हो

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करेंगे वापसी | Jasprit Bumrah
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments