HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मास्टर ट्रेनरों को बारीकी से दी 'ईवीएम' की तालीम, चुनाव...

Almora News: मास्टर ट्रेनरों को बारीकी से दी ‘ईवीएम’ की तालीम, चुनाव में जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें कार्मिक—तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन के संचालन की तालीम दी गई। यह प्रशिक्षण गत शुक्रवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी, फलसीमा—अल्मोड़ा में नोडल अधिकारी ईवीएम/जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी के नेतृत्व में 83 मास्टर ट्रेनरों को दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी ईवीएम/जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराना प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संवदेनशील हैं, इसलिए सभी कार्मिकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कार्मिकों को उनके कार्य—दायित्वों का भान कराया, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने पाए। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों से कहा कि निर्वाचन के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराएं। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन टीम भी तैनात की गई थी। प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी सुमित सिंह, आरके पाल, राकेश सिंह, कार्डिनेटर दीपक कुमार चौधरी सहित मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments