HomeUttarakhandBageshwarप्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना

प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। सामुदायिक सेवा योजना अंतर्गत मंगलवार को प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट पूरन चन्द्र उपाध्याय ने छात्रों व शिक्षकों के दल को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना हेतु रवाना किया। प्रातःकाल 11 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में एक सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना की गई।

ADVERTISEMENTSAd
प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना
प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना

इस मौके पर विभिन्न विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ज्योति देवी अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगरकोट ने शिरकत की। सामुदायिक पुस्तकालय हेतु नीतिपरक, ज्ञान-विज्ञान, पंचतंत्र, शिशु हेल्थ गाइड, स्टूडेन्ट मैन्टल हेल्थ बुक, ब्यूटी टिप्स पर्यावरण संरक्षण व कुमाउनी गीत सुगंधिका जैसी अनेकों पुस्तकें प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि वे पुस्तकालय का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करेंगी।

इसके बाद बेटी बचाओं बेटी पढाओ, साक्षरता, स्वच्छता आदि विषयों पर जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के छात्रों ने पोस्टर, नारे, समूह गान व जन गीतों से लोगों को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक सेवा योजना अन्तर्गत सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थापना कई ग्राम सभाओं के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में की जा चुकी है। जिनमें ग्राम सभा गंगोरी, मनरसा, काकड़ीघाट, नौगाँव, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुयालबाड़ी व ग्राम सभा गंगरकोट शामिल हैं।

इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल के प्राचार्य ने समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम वासियों से सामुदायिक पुस्तकालय का लाभ जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कमलेश कांडपाल संचालन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के शिक्षक नारायण सिंह धर्मशक्तू व नीरज तिवारी जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र से गीता काण्डपाल, तुलसी जीना व काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments