HomeUttarakhandNainitalकाम की खबर : मंडी समिति ने उठाए सख्त कदम - नवीन...

काम की खबर : मंडी समिति ने उठाए सख्त कदम – नवीन मंडी में दोपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित, मंडी में फुटकर सब्जी बेचने पर भी प्रतिबंध, वाहन में चालक-परिचालक के साथ एक किसान को मिलेगा प्रवेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। मंडी समिति में बढ़ती भीड़ को लेकर अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। नवीन मंडी में उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों को 8 बजे बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। यह निर्णय प्रशासन और मंडी समिति अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में लिया गया। एसडीएम विवेक राय, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने मंडी समिति अधिकारियों संग हुई वार्ता के बाद लिया गया।

Big Breaking : देश के किसी भी अस्पताल में इलाज से पूर्व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की बाध्यता खत्म, होम आइसोलेशन के नियमों में भी बदलाव, केंद्र सरकार ने जारी की गई गाइडलाइंस

निर्णय लिया गया कि सब्जी आदि सामान लेकर आने वाले वाहनों को 8 बजे बाद नवीन मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं सब्जी लेकर बाहरी जिलों को जाने वाले वाहनों को भी 9 बजे तक हर हाल में यहां से अपनी रवानगी करनी होगी। मंडी में आने वाहन में चालक, परिचालक के साथ एक किसान को प्रवेश दिया जाएगा। यह कदम मंडी में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए उठाया गया है।

Corona Latest : इंसा​नी जान का दुश्मन बना कोरोना ! महाराष्ट्र में 24 घंटे में 53,605 नए मामले और 864 की मौत, दिल्ली में 332 मरीजों की गई जान

वाहनों को पूर्वी प्रवेश द्वार से प्रवेश की अनुमति होगी जबकि पश्चिमी गेट से निकासी होगी। यह नियम व्यापारियों तथा खरीददार दोनों पर लागू होगा। इसके अलावा मंडी में दोपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही मंडी में फुटकर में सब्जी बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति फुटकर में सब्जी बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में पर्वतीय क्षेत्रा हेतु फल-सब्जी की आपूर्ति हेतु वाहनों की दिन में 12 बजे बाद आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

रंगीन मिजाज व्यापारी पुत्र के बुलावे पर Bangkok से आई call girl की Corona से मौत, हड़कंप, अब Contact history तलाश रही पुलिस

प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए मंडी समिति से इसका प्रचार प्रसार करने को भी कहा है। स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज को मंडी लाने और ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी। निर्णय लिया गया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है तब तक 50 प्रतिशत व्यापारियों
को व्यापार करने की अनुमति प्रदान की गई है।

Breaking News : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 8 हजार 390 नए संक्रमित, 118 की मौत

बैठक में एसडीएम विवेक राय, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सचिव मण्डी समिति विश्वविजय सिंह देव, चौकी इन्चार्ज दिनेश चन्द्र जोशी, मंडी निरीक्षक गणेश त्रिपाठी, उमेश चन्द्र त्रिपाठी, पंकज वर्मा, पीताम्बर दत्त जोशी, नवीन चन्द्र मठपाल, महेन्द्र सिंह डंगवाल, त्रिभुवन चन्द्र पाण्डे, त्रिलोक सिंह के अलावा आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी, जीवन सिंह कार्की, चरणजीत सिंह, कन्हैयालाल सिंधी, प्रेम मदान आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Corona Breaking : अल्मोड़ा में बेकाबू कोरोना, आज 331 नए केस, 69 नगर क्षेत्र में संक्रमित, अब तक 67 लोगों की हो चुकी है मौत

BIG NEWS: बागेश्वर के इस गांव में दो सगे भाईयों ने खत्म कर डाली अपनी जिंदगी, एक का शव सड़क पर मिला, दूसरे ने घर पर तोड़ा दम

Big Breaking : उत्तराखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 30 जून तक रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़ा फैसला

Haldwani : विभत्स है कोरोना काल : दृश्य एक – इकलौते भाई के शव के साथ मायूस खड़ी थीं दो बहनें, दृश्य दो – बॉडी को छोड़ चल दिये कुछ लोग, संघ कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया अंतिम संस्कार

Corona की नही थमी रफ्तार तो सोमवार को एक बड़ा फैसला लेगी प्रदेश सरकार, शासकीय प्रवक्ता उनियाल ने दिये संकेत

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments