HomeUttarakhandChampawatउत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया...

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

ADVERTISEMENTS

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक पेशे से शिक्षक महज 26 वर्षीय युवक की विगत माह ही शादी हुई थी और उसकी अब कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है। इस घटना के बाद से वर और वधू पक्ष के घरों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षक ने शुक्रवार को खटीमा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार चंपावत जिले ब्लॉक अंतर्गत स्याला गांव निवासी बुंगाख्याली राजकीय प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक रूप लाल विश्वकर्मा 26 साल पुत्र बची राम की बरात विगत 24 अप्रैल को खटीमा गई थी। बारात वापस आने के बाद रूप लाल की तबियत बिगड़ी। जिसके बाद उन्होंने तसल्ली के लिए कोरोना जांच कराई। ​फिर तीन रोज बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

लापरवाही की हद : यहां भर्ती होने के दो दिन बाद हो गई Corona patient की मौत, परिजनों को 12 दिनों तक दूसरे patient का Update देता रहा Medical staff, अब मृतक की Dead body का भी कुछ अता—पता नही

इस दौरान भी उन्हें कोई गम्भीर लक्षण नही थे अतएव वह होम आइसोलेशन में रहने लगे। आइसोलेशन में रहने के दौरान ही जब उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होता दिखा तो उन्हें परिजनों ने खटीमा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं शुक्रवार 7 मई को उन्होने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है मृतक के बड़े भाई शंकर राम भी कोरोना पॉजिटिव है। वह भी शिक्षक हैं। उन्हें भी खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।, लेकिन ज्यादा खराब होने पर उसे अब हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है।

सख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown, मेट्रो सर्विस भी बंद

घटना के बाद से वर और वधू दोनों पक्षों में कोहराम मचा हुआ है। जहां एक मां का जवान बेटा कोरोना की वजह से चला गया है, वहीं एक पिता की लाडली बेटी शादी के महज 14 दिन बाद विधवा हो गई है।

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 9 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments