हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस व एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने राजपुरा में बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर राजपुरा चौकी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने राजपुरा वार्ड नंबर 13 में छापा मारकर दो महिलाओं को दबोचा लिया। उनके पास से 26 ग्राम स्मैक के साथ ही हजारों की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़ी गई एक महिला का पति पूर्व में लालकुआं में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
दोनों महिला तस्करों के तार बहेड़ी और बरेली तक जुड़े हैं। पुलिस पूछताछ में कई तस्करों के नाम सामने आए हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। बरामद स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। महिला तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार, राजपुरा चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अनिल गिरी, जितेंद्र कुमार, दीपक अरोरा, विरेंद्र चैहान, कुंदन कठायत, भानू शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।