रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

किसान दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा अन्नदाताओं का उत्साह, एक मंच पर मिलीं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

0
किसान दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा अन्नदाताओं का उत्साह, एक मंच पर मिलीं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
किसान दिवस पर हल्द्वानी में उमड़ा अन्नदाताओं का उत्साह, एक मंच पर मिलीं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

CNE REPORTER, हल्द्वानी। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से विकासखण्ड हल्द्वानी मुख्यालय स्थित ब्लॉक सभागार में गुरुवार को किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में किसानों, महिला किसानों, प्रगतिशील कृषकों, स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं किसानों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि एवं उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सरकारी योजनाओं, अनुदान, तकनीकी सुविधाओं, कृषि ऋण, बीमा तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना रहा।

विभिन्न विभागों के आकर्षक स्टॉल बने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

किसान दिवस के अवसर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, दुग्ध विकास, सहकारिता, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, उनके लाभ, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉलों पर उपस्थित रहकर किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं पुस्तिकाएं भी वितरित कीं।

कृषि विभाग द्वारा किसान फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल समावेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत बीज, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गैर ऋणी किसानों के लिए भी फसल बीमा कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

उद्यान विभाग ने फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन, उद्यानिकी योजनाओं, सरकारी अनुदान तथा नर्सरी संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा, टीकाकरण, नस्ल सुधार, डेयरी विकास एवं पशुधन बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक किया।

मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई। रेशम विभाग ने रेशम कीट पालन, शहतूत पौधरोपण तथा रेशम उद्योग के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाओं से किसानों को परिचित कराया।

दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग ने दुग्ध समितियों के गठन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा डेयरी ऋण योजनाओं की जानकारी दी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने आजीविका, मनरेगा, स्वयं सहायता समूहों एवं गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा की।

सहकारिता विभाग ने साधन सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज, कृषि ऋण एवं भंडारण की उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। विद्युत, उरेडा, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभागों ने सोलर पंप, सिंचाई सुविधाओं, विद्युत कनेक्शन तथा जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं लीड बैंक एवं इफको (IFFCO) की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, खाद, उर्वरक एवं फसल प्रबंधन के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया।

कुंवरपुर गोलापार के किसानों की समस्या का मौके पर कराया समाधान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुंवरपुर गोलापार क्षेत्र से पहुंचे किसानों ने कृषि निवेश केंद्र कुंवरपुर में समय रहते बीज, खाद, छोटे कृषि यंत्र एवं स्प्रे पंप आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया।

किसानों की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कृषि निवेश केंद्र के प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर ही समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई होने पर किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी का आभार जताया।

इसके अतिरिक्त अन्य किसानों ने खाद एवं बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, वन्यजीवों एवं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, मंडी व्यवस्था, कृषि ऋण तथा फसल बीमा सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

किसान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच : सीडीओ

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान दिवस महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि किसानों की समस्याओं को सुनने, उनका समाधान करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े किसान तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच है।

उन्होंने कहा कि कृषि को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने के लिए किसानों को नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाना होगा। जैविक खेती, मोटे अनाज का उत्पादन, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन तथा पशुपालन जैसे सहायक व्यवसायों को बढ़ावा देकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी अपेक्षा की कि वे योजनाओं की जानकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रखें, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र किसानों को उनका लाभ दिलाएं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन्नत एवं नवाचारपूर्ण खेती करने वाले किसानों के प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य कृषकों को उनसे प्रेरणा लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी इस आयोजन को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं सुविधाओं की जानकारी मिल जाती है। साथ ही अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू होने से भी किसानों को काफी सहूलियत मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप बिष्ट, अधिशासी अभियंता उरेडा चांदनी बंसल, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, सहायक निदेशक रेशम दीपक मेर, सहायक निदेशक मत्स्य रजनी देवराड़ी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव, समस्त कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं क्षेत्रीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS