HomeBreaking Newsबहुत हुआ, पूरी तरह हटाओ कोविड कर्फ्यू ! व्यापारियों ने थालियां बजा...

बहुत हुआ, पूरी तरह हटाओ कोविड कर्फ्यू ! व्यापारियों ने थालियां बजा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बार—बार कर्फ्यू बढ़ाये जाने से भड़क रहा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, कालाढूंगी

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रदेश सरकार द्वारा कोविड कर्फ्यू को पुन: बढ़ाये जाने से व्यापारी वर्ग में तीव्र रोष व्याप्त है। भले ही सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को लेकर कुछ ढील दी है, लेकिन इससे व्यापारी वर्ग कतई संतुष्ट नही है। व्यापारियों का साफ कहना है कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू पूरी तरह हटाना चाहिए।

Uttarakhand : काबू में आने लगा है कोरोना, आज 395 नए संक्रमित, 21 की गई जान, 2 हजार 335 स्वस्थ हो घर लौटे, जानिये अपने जनपद का हाल….

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सोमवार को मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड तक हाथ में थाली लेकर कोविड कर्फ्यू को समाप्त करने और आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढूंगी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। कालाढूंगी के मुख्य बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू को लेकर पूर्व अधिसूचना में किया संशोधन, अब इन दुकानों को भी खुलने की अनुमति, पढ़िये ख़बर….

पदाधिकारियों ने कहा कि विगत डेढ़ माह से व्यापारी आर्थिक तंगी को झेल रहे हैं, लेकिन सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। कोविड में सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले लॉकडाउन और अब कोविड कर्फ्यू में अधिकांश व्यापारि प्रतिष्ठान बंद हैं। व्यापारियों को बिजली, पानी के बिल के साथ दुकान का किराया निरंंतर देना पड़ रहा है। व्यापारी टैक्स देने के बाद भी अपने ही सामान को डरकर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

Bageshwar : पहले विश्वास में लेकर शादी की बात कही और दुष्कर्म किया, फिर शादी से मुकरा, पीड़िता की तहरीर पर युवक पहुंचा जेल

इस मौके पर व्यापार मंडल के पधाधिकारियों में अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा, प्रचार मंत्री नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष नंदन कुमार, विपिन पांडे, कुशल खाती, यशवंत बिष्ट, मेहताब, महामंत्री विपुल, जिलामंत्री जनकराज उप्पल, प्रेम चंद्र मित्तल, रमेश गुप्ता, अनमोल बिष्ट, त्रिलोक सामंत, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कांडपाल, संजय, पवन बिष्ट, तरुण पाल, खालिद सिद्दीकी, सिकंदर, तेज सिंह सिराडी, उस्मान दरियाल, ज़ुबैर आदि सैकडों व्यापारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान वैक्सीनेशन का संपूर्ण कार्य 21 जून से अपने हाथ में लेगी केंद्र सरकार, नवंबर तक पूरे देश में मिलेगा मुफ्त राशन

बलात्कार का आरोपी राम रहीम मेदांता भर्ती, मिलने पहुंची हनीप्रीत, बनवाया Attendant Card

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के अंतरराज्यीय चार धाम यात्रा का प्रस्ताव हुआ तत्काल रिजक्ट, जानिये सरकार ने क्या दिया तर्क….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments