HomeUttarakhandNainitalनैनीताल ब्रेकिंग : कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने खोला...

नैनीताल ब्रेकिंग : कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय के बाहर निगम के कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नियमितीकरण चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन वेतन विसंगति निगम के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करना गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम को 50-50 करोड़ की सहायता प्रदान करना यदि 12 तारीख तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गढ़वाल मंडल देहरादून में और कुमाऊं मंडल मुख्यालय नैनीताल में धरना प्रदर्शन करेंगे।

रुद्रपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में निगम में सेवाए दे रहे कर्मचारियों को 10 हजार रूपए कोरोना भत्ता दिया जाए। निगम में कार्यरत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के निगम को आर्थिक सहायता देने के साथ खनन आदि का ठेका निगम को दिया जाए।

​उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का जवान, दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई पुलिस

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो निगम कर्मचारी अगली रणनीति तय कर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे, उसके पश्चात् अपर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

नैनीताल में अपर जिलाधिकारी के द्वारा वृक्ष लगाया गया। मुख्यालय में वृक्ष लगाकर आंदोलन की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, संरक्षक दिनेश सांगुडी महासचिव गुमान सिंह, रमेश चंद्रा, मंजिल सनवाल, दिव्यांशु रावत, पीताम्बर दुमका, भगवती लोहनी, बीना कर्नाटक, रजनी बिष्ट, विक्रम शाह, भुवन कांडपाल आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Uttarakhand Breaking : यहां गांव में फटी जमीन, घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में ग्रामीण

बड़ी ख़बर : सीएम कार्यालय ने सीडीओ से मांगी जांच आख्या, यह है पूरा मामला….

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments