दु:खद : प्रसिद्ध समाजसेविका मैडम एलिजाबेथ व्हीलर नहीं रहीं, काठगोदाम में निधन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पौधार अल्मोड़ा की जानी—मानी सामाजिक कार्यकर्ती सुश्री एलिजाबेथ व्हीलर का बुधवार सांय 4 बजे 84 साल की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पौधार अल्मोड़ा की जानी—मानी सामाजिक कार्यकर्ती सुश्री एलिजाबेथ व्हीलर का बुधवार सांय 4 बजे 84 साल की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थीं। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मैडम व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे- कुचले गरीबों, असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया। उन्होंने दर्जनों अनाथ बच्चों का पालन पोषण कर उनको अच्छी शिक्षा देकर अपने पांव पर खड़ा किया।

वॉल्टर व्हीलर सेवा समिति के माध्यम से मैडम व्हीलर ने अल्मोड़ा में परिवार परामर्श केंद्र का वर्षों तक संचालन कर बहुत से परिवारों को जोड़ने का काम भी किया। मैडम व्हीलर एसएसबी द्वारा संचालित राइफल ट्रेनिंग लगातार सक्रिय रहती थी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, सामाजिक कुरीतियों के अतिरिक्त वे लगातार कानूनी सहायता रोजगार मूलक प्रक्षिक्षणों का आयोजन करती थीं। उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मानों से नवाजा गया था। मैडम व्हीलर की पौधार स्टेट उनकी तमाम गतिविधियों का केंद्र था। सामाजिक आंदोलनों के चलते लखनऊ के राजनीतिक गलियारों व प्रशासन पर उनका प्रभाव था जिसके कारण वे लोगों की काफी मदद भी कर पाती थीं।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से वह बीमार थीं, और काठगोदाम में रह रही थीं। मैडम व्हीलर ने आजीवन परिवार नहीं बनाया। घर में अभूत संपत्ति होते हुए जीवन के अंतिम वर्षों में वे अभाव में जी रही थीं। काठगोदाम हल्द्वानी से गुजरते हुए वह अक्सर उनसे मिलते थे, और अंतिम बार 2 अक्टूबर दो दिन पूर्व 18 अक्टूबर को उसने मुलाकात हुई, तब वो बहुत तकलीफ में थीं। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार आज हल्द्वानी में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *