सबसे बड़ी ख़बर : विद्युत कर्मचारी कल से बेमियादी हड़ताल पर, विशाल मशाल जुलूस

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कल 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कल 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने आज मंगलवार को मशाल जुलूस निकाल जबरदस्त विरोध दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 21 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत की थी। इसके तहत 21 सितंबर को मांगों के समर्थन में मुख्य अभियंता कार्यालय में गेट मीटिंग हुई। जिसमें सरकारी को चेतावनी दी गई। इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया। मंगलवार देर शाम उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने काठगोदाम स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से हाइडिल गेट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

ज्ञात हो कि कार्मिक एसीपी की पुरानी व्यवस्था बहाल करने, पुरानी पेंशन स्वीकृत करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा संविदा कर्मिर्यों के नियमितीकरण होने तक उन्हें स्पेशल भत्ता देने की भी वकालत कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांगों के संदर्भ में निगम और शासन स्तर को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए एक दिवसीय धरना—प्रदर्शन किया गया, सत्याग्रह भी किया लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। जिस कारण सभी कर्मचारी कल 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

मशाल जुलूस में विनोद कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार बिष्ट, मोहन राम, नीरज पाण्डे मनोज पाण्डे, मनोज पंत, सतेंद्र टप्परवाल, मौ. सकेब, सुरेश बहुगुणा, विनोद डिडोयाल, उर्वशी भंडारी, कमला जोशी, भगवती आर्या, किरन बोरा, सुरेश जोशी, मनोज गड़िया, संजय पाण्डे, मनोहर नेगी, रवि बिष्ट, सलीम अंसारी, घनश्याम चुपफाल, बीडी कांडपाल, नारायण राम, रोहित मिश्रा, चेतन जोशी, रजत मिश्रा, हरीश पाण्डे, धन सिंह मेहरा, देव सिंह बोरा, सुनील आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *