HomeUttarakhandAlmoraBig News : उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, डॉ....

Big News : उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, डॉ. अलकनंदा अशोक अध्यक्ष, बीएस मनकोटी सचिव व राम अवतार बने कोषाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
  • पैरा ओलिंपिक पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार सम्मानित
  • हल्द्वानी में सीनियर, उधम सिंह नगर में जूनियर व हरिद्वार में सुब जूनियर प्रतियोगिताएं प्रस्तावित

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की हल्द्वानी में हुई वार्षिक बैठक में आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर हुए बैडमिंटन संघ के चार वर्षीय चुनाव में पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ। डॉ. अलकनंदा अशोक अध्यक्ष, बीस मनकोटी सचिव, राम अवतार कोषाध्यक्ष चुने गये। संघ की ओर से ओलिंपिक पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को सम्मानित किया गया।

बैठक में कोविड 19 की वजह से लम्बे समय से रुकी राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं हेतु विभिन्न स्थानों का चयन किया गया।हल्द्वानी में सीनियर, उधम सिंह नगर में जूनियर व हरिद्वार में सुब जूनियर प्रतियोगिताएं प्रस्तावित की गई।

खिलाड़ियों हेतु ट्रेनिग कैम्पों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। लक्ष्य सेन, आदिती भट्ट, मनसा रावत, अंश नेगी तथा वेटरंस खिलाड़ियों के हाल की उपलब्धि पर संघ द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चार वर्षीय चुनाव निर्विरोध सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। डॉ. अलकनंदा अशोक पुनः निर्विरोध अध्यक्ष, बीएस मनकोटी पुनः सचिव व राम अवतार कोषाध्यक्ष चुने गये। बाकी पदों हेतु निर्वाचित अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव बीएस मनकोटी को अधिकृत किया कि एक हफ्ते के अन्दर नाम घोषित करें। I

बैठक के दौरान डीजीपी अशोक कुमार, चीफ पैटर्न, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी व पूरी टीम ने अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, जिन्होंने हाल ही में टोक्यो पैरा ओलिंपिक में ब्रोंज मैडल जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरुप मनोज सरकार को चांदी का रैकेट भेंट किया गया। I

बैठक की अध्यक्षता डॉ. अलकनंदा अशोक व संचालन बीएस मनकोटी द्वारा किया गया तथा बैठक के सफल आयोजन के लिए नैनीताल जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रितेश बिष्ट व सचिव नरेंद्र भूटानी का धन्यवाद पारित किया गया।

बैठक में रितेश बिष्ट, नरेन्द्र भूटानी, मनमोहन सिंह, हेम पाण्डेय, विष्णु शर्मा, संजय ठाकुर, नवनीत शेटी, आशुतोष शर्मा, जगदीश नेगी, राजेन्द्र, प्रशांत जोशी, वासु पाण्डेय, जगमोहन सिंह फर्तियल, जीएस बुदियाल, राकेश दोबाल, अशितोश शर्मा, बलजीत सिंह, योगेश जैन, अरविन्द पाण्डेय समेत पूरे प्रदेश से पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments