HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, यूएस नगर और देहरादून में मिले...

ब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, यूएस नगर और देहरादून में मिले आठ नए मामले, 1153 हुआ आंकड़ा

Advertisement

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का रात आठ बजे जारी होने वाला हेल्थ बुलेटिन कुमाऊं मंडल के लिए चिंता वाली बात लेकर आया है। आज दोपहर वाले बुलेटिन में नैनीताल के अलावा बाकी जिलों में कोरोना पाजिटिवों के मिलने का जिक्र नहीं था लेकिन ताजा बेलेटिन में चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भी कोरोना पाजिटिव मिलने की सूचना है। देहरादून में दोपहर बाद एक कोरोना संक्रमित मिला है। यह निरंजनपुर सब्जी मंडी में पाजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आया था।
जबकि चंपावत में आज तीन कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें से दो महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी हैं जबकि एक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यूएस नगर में एक महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी संक्रमित मिला है। बागेश्वर में आज दो लेाग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक गुजरात से लौटा था जबकि दूसरा मुंबई से यहां आया था। अल्मोड़ा में दिल्ली एनसीआर से लौटा व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इस तरह आठ लोगों कोरोना संक्रमित मिले और अब प्रदेश में कोरोना पाजिटिवों की संख्या 1153 हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments