HomeUncategorizedकार्य परिषद के चुनाव में एड. केवल सती ने छठी बार दर्ज...

कार्य परिषद के चुनाव में एड. केवल सती ने छठी बार दर्ज की जीत

सीएनई रिपोर्टर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में संपन्न हुए कार्य परिषद के चुनाव में एडवोकेट केवल सती ने छठी बार जीत दर्ज की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि परिसर नैनीताल से फैकल्टी के डीन, विभागाध्यक्ष, सीनियर प़ोफेसर आदि 33 मतदाता थे। तीन भीमताल कैम्पस के फैकल्टी डीन के रूप में मतदाता थे। इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य के 5 विधायक तथा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रमेशं खुल्बे जी तथा नैनीताल व उधमसिंहनगर के सीनियर प्रिंसिपिल तथा सीनियर प़ध्यापकों ने एवं सिनेट के 15 सदस्यों ने भी मतदान में प़तिभाग किया। इस तरह 68 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

सती ने कहा कि जब पूर्व में अल्मोड़ा परिसर जब कुमाऊं विश्वविद्यालय का भाग था तो यहां के डीन एवं विभागाध्यक्ष भी मतदाता थे। तो अल्मोड़ा का होने के नाते उन्हें मतदान में इसका लाभ मिलता था और वे आसानी से जीत दर्ज कर लैते थे, लेकिन अल्मोड़ा विश्वविद्यालय अलग बनने से यहां के मतदाता कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में मतदाता नहीं रहे।

उनके द्वारा पूर्व में कार्य परिषद सदस्य के रूप में किये गए कार्यों का लाभ उन्हें मिला और वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। जितने के बाद सती ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे हमेशा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के हित में कार्य करते रहेंगे।

सती के इस चुनाव में विजयी होने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्टार विश्वविद्यालय के प़ोफेसर एवं कर्मचारीयों ने उनके निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

ज्ञात रहे कि सती इससे पूर्व एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा में छात्र संघ के अध्यक्ष तथा उत्तराखण्ड राज्य में दर्जा राज्य मंत्री के रुप में भी कार्य कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments