⇒ विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में हर्ष का माहौल, शुभकामनाएं दीं


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में अंग्रेजी प्रवक्ता रहे और वर्तमान में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार मुवानी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत गिरिजाशंकर जोशी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए हैं।
उन्हें यह सम्मान उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने कौशल एकेडमी इंटरनेशनल कानिया, रामनगर, नैनीताल के सहयोग से आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया है। गिरिजाशंकर कई सालों से विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य किया और इस सत्र में उन्हें शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार मुवानी के प्रधानाचार्य का दायित्व प्रदान किया गया है। उनके पढ़ाए छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय में अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ बच्चों के इस विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी उपलब्धि पर उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया है। गिरिजाशंकर जोशी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की हैं।


