सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी मीडिया सेन्टर के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट कुम्भ मेला ड्यूटी करने के उपरांत होम क्वारंटीन होने के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर कार्यालय लौटे। उनकी एंटीजन टेस्ट की रिर्पोट निगेटिव आई है। उन्होने अपना योगदान उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा को प्रस्तुत किया।
ADVERTISEMENTS
होम क्वांरटीन अवधि पूरा कर लम्बे समय बाद मीडिया सेन्टर आने पर श्री बिष्ट का बुके देकर स्वागत उपनिदेशक श्री मिश्रा तथा उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। सभी ने गोविंद सिंह बिष्ट को बधाई भी दी।
श्री बिष्ट ने कहा कि मास्क जरूर पहनें तथा दो गज की दूरी का पालन करें साथ ही अपने हाथों को सेनेटाइज करें। इस अवसर पर एमसी जोशी, मोहन चन्द्र फुलारा, पवन नेगी, आन सिंह, भुवन चन्द्र आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।