Big News : हैवान बनी उ.प्र. पुलिस, रिटायर्ड सिख फौजी को लॉकअप में बुरी तरह मारने—पीटने और अमानवीय यातना देने के आरोप ! वीडियो वायरल होने के बाद एक दरोगा निलंबित, जांच के आदेश

0

उत्तर प्रदेश के ​पीलीभीत क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है। आरोप है कि यहां एक रिटायर्ड सिख फौजी को पुलिस कर्मियों ने हवालात में बंद कर बुरी तरह मारा—पीटा। इस दौरान रिटायर्ड फौजी को अमानवीय यातनायें भी दी गई।


ADVERTISEMENTS

हालांकि मामला प्रकाश में आने के बाद और सिख संगठन की आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए एक दरोगा को निलंबित कर मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज सुशीला तिवारी अस्पताल में 24 मौतें, नीलकंठ में 2 और सेंट्रल हॉस्पिटल में 1 मरीज ने तोड़ा दम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 03 मई को मथना जब्ती निवासी सेवानिवृत्त फौजी रेशम सिंह अपनी 80 बर्षीय माता और दो बहनों के साथ अपने जीजा के दाह संस्कार के लिए लखीमपुर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली पूरनपुर मंडी गेट पर मतगणना स्थल के बाहर रेशम सिंह की दारोगा रामनरेश से किसी बात को लेकर झड़प हो गई।

दारोगा का आरोप है कि रेशम सिंह ने उनकी वर्दी फाड़ दी। वहीं, रेशम सिंह ने दारोगा पर पिटाई का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

रिटायर्ड फौजी के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद दारोगा ने पूरनपुर कोतवाली के अंदर उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा और साथ ही घर की महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने अपनी इस गलती को छुपाने के लिए पीड़ित का गलत तरीके से 18500 चालान काट दिया। युवक के शरीर में गम्भीर चोटों के निशान साफ देखे जा रहे हैं।
इधर मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम योगीनाथ से कार्रवाई की मांग
पीड़ित का आरोप है कि फौजी को पीटने के बाद छोड़ दिया, घायल अवस्था में खून से लथपथ पीड़ित अपने घर पहुंचा और दरोगा से अपने परिवार की रक्षा के दौरान हुई झड़प का अंजाम घायल गुप्तांग का वीडियो बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मजिन्दर सिंह सिरसा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

Uttarakhand Breaking : कोरोना की घातक लहर से जूझ रहा उत्तराखंड, आज मिले 9 हजार 642 नये संक्रमित, 137 की मौत

Almora : कोई राहत नही, अल्मोड़ा में मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1363, लोकल के 76 केस, अब तक कोरोना से 67 की हो चुकी है मौत

सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का करें सेवन, Uttarakhand DIPR ने जारी की जरूरी सूचना, जानिये दवाओं के नाम और सेवन विधि

अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश…

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें