हल्द्वानी। शहर की समता आश्रम गली में रहने वेक एक ई रिक्शा चालक की विषपान के करण देर रात चिकित्सालय में मौत हो गई। बताया जा रहा है की कोरोनाकाल में आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह अवसाद में था।
समता आश्रम गली में रहने वाला प्रमोद शर्मा नामक यह 28 वर्षीय ई रिक्शा चालक तीन भाइयों में सबसे बडा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। पुलिस की प्रारम्भिक जाँच में मामला आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का ही दिख रहा है। विषपान के कारण हालत बिगड़ने पर उसे बेस चिकित्सालय ले जाया गया जहन देर रात प्रमोद ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




