HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: एक सप्ताह के भीतर संचालित होंगे ई—आफिस

बागेश्वर: एक सप्ताह के भीतर संचालित होंगे ई—आफिस

👉 डीएम अनुराधा ने बैठक लेकर अफसरों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ई-आफिस संचालित होंगे। सभी विभाग सरकारी परिसंपत्तियों का चिह्नीकरण कर डिजिटाइेशन करना सुनिश्चित करेंगे। 31 अक्टूबर तक पूर्व सृजित अभिलेखों की सूची बनाएं और विधिवत वीडिंग कराएं। साथ ही निष्प्रयोज्य कराने के लिए इलेक्ट्रानिक सामग्री की सूची भी तैयार करेंगे।

जिलाधिकारी सभागार पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभाग सरकारी परिसंपत्तियों का शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण व अनाधिकृत कब्जा शीघ्र हटाए जाएंगे। साथ ही उनका डिजिटल मैपिंग करें, ताकि भविष्य में कोई अवैध अतिक्रमण नहीं कर सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गीतांजलि बंगारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments