HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : ई-लोक अदालत 12 को बागेश्वर में, ऐसे उठायें लाभ

बागेश्वर न्यूज : ई-लोक अदालत 12 को बागेश्वर में, ऐसे उठायें लाभ

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

बागेश्वर। सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर त्रिचा रावत ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशानुसार ई-लोक अदालत योजना के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा दिनांक 12 सितम्बर यानी द्वितीय शनिवार को जनपद बागेश्वर के न्यायालय परिसर में ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
ई-लोक अदालत में धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद,138 एनआईएक्ट, पारिवारिक विवाद से संबन्धित वाद, शमनीय प्रकृति के अपराधिक वाद के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलें भी निपटाये जायेंगे।
कोई भी व्यक्ति जिनका उपरोक्त प्रकार का वाद, न्यायालय में लम्बित है या प्री-लिटिगेशन का मामला है तो वह सम्बंधित न्यायालय में ड्राप्ट बॉक्स के माध्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर की ई-मेल आईडी:-dlsabgr1@gmail.com पर सुलह समझौता हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर वाद ई-लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments