सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर ई—बर्ड संस्था द्वारा भारतीय रेडक्रॉस के स्वयंसेवी प्रमोद जोशी को ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क वितरण करने के लिए निःशुल्क कपड़ा दिया। डंगोली निवासी प्रमोद जोशी विगत एक वर्ष से गांव—गांव जाकर लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क का हमेशा उपयोग करने की प्रेरणा देने के लिए अभियान चलाए हुए है। गरुड़ विकासखण्ड के सुदूर क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान जब उन्होंने ग्रामीणों को बिना मास्क के घूमते देखा तो बिना पूछे उनसे रहा नहीं गया। तब ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई नहीं आता। इसलिए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उन्हें मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। अब ई—बर्ड संस्था द्वारा उन्हें मास्क बनाने के लिए निःशुल्क कपड़ा उपलब्ध करवाया। उन्होंने इस कपड़े से मास्क बनवाकर जनता को नि:शुल्क घर—घर जाकर देने का निर्णय लिया है। उन्होंने ई बर्ड संस्था की संस्थाध्यक्ष मोहनी पांडेय एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।