HomeAccidentबाजपुर ब्रेकिंग : गाय से टकराकर सड़क पर गिरे तीन में से...

बाजपुर ब्रेकिंग : गाय से टकराकर सड़क पर गिरे तीन में से दो युवकों को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौत, एक साथी गंभीर

बाजपुर। उपखनिज से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई । जबकि उनके तीसरे साथी को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को ​हिरासत में ले लिया है। हादसा गजरौला इंटर कालेज मार्ग पर स्टेान क्रशर के पास हुआ। बाइक सवार युवक रामनगर के गर्जिया मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुरा निवासी अमन 21 वर्षीय रोहित, 16 वर्षीय और विनोद 24 वर्षीय बाइक पर सवार होकर रामनगर गर्जिया माता के मंदिर जा रहे थे। गजरौला इंटर कॉलेज मार्ग पर बांके बिहारी स्टोन क्रेशर के पास अचानक बाइक गाय से टकरा गई। जिसके बाद बाइक में बैठे अमन और रोहित सड़क पर गिर गए।

भूकंप के झटकों से कांपा पिथौरागढ़

बाइक चला रहा विनोद नामक युवक सड़क के दूसरे किनारे जागिरा। इसी दौरान उनके पीछे से डंपर ने अमन और रोहित को कुचल दिया। जबकि विनोद बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल विनोद को अस्पताल पहुंचाया।उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments