
पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के बेहद नजदीकी थे कविंद्र
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कपकोट विकासखंड के पूर्व प्रमुख कविंद्र सिंह कोश्यारी का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। फरसाली गांव निवासी स्व. कोश्यारी वर्ष 1967 में कपकोट के ब्लाक प्रमुख बने। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के वह बेहद नजदीक रहे।
स्व. कविंद्र सिंह कोश्यारी का परगना दानपुर में काफी प्रभाव था। वह बेहद मिलनसार, स्पष्टवादी विचारधारा के थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समय पहाड़ की पीढ़ा को उठाने के लिए वृहद जन आंदोलन किया था और वह कुशल वक्ता रहे। उनके निधन पर पुंगरघाटी विकास मंच ने शोक सभा आयोजित की। इस दौरान एडवोकेट राजेश रौतेला, हरीश कालाकोटी, हयात सिंह, भीम सिंह, दरवान सिंह, सुरेश गढ़िया आदि उपस्थित थे।