सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां आज एक नशे में कार को तेज रफ्तार से दौड़ाता चालक पकड़ा गया। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी अल्टो कार सीज कर ली गई।
ADVERTISEMENTS
आज इन्टरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे ने लिंक रोड में चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UK 04 AK-4180 के तेज रफ्तार दौड़ते पकड़ा। रोककर चेक किया, तो पता चला कि उसका चालक संतोष सिंह निवासी ठैली जलना, लमगड़ा शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहा था। उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके वाहन को सीज किया गया। चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस की टीम में उप निरीक्षक सुमित पाण्डे, कांस्टेबल ललित बिष्ट, सूरज कुमार, राजेन्द्र गोस्वामी व होमगार्ड प्रेम कुमार शामिल रहे।