सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना धौलछीना अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को सीज कर लिया। वजह ये थी वह शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।
ADVERTISEMENTS
धौलछीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाया कि मोटरसाईकिल संख्या UK-01A-8057 पल्सर का चालक हरीश सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी उटिया, थाना धौलछीना, अल्मोड़ा शराब के नशे में है और नशे में वाहन चलाया जा रहा है। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन्हें गिरफ्तार करते हुए मोटरसाईकिल को सीज किया गया।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें