सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की साझा टीम ने एक 22 वर्षीय युवा नशा तस्कर को दबोचा है। उसके कब्जे से करीब 2.23 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद हुई है। इस तस्कर के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।


मामले के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान धारानौला बाजार क्षेत्र से युवक विक्रम बोरा उर्फ विक्की पुत्र राजेन्द्र बोरा, निवासी ग्राम-डुंगरी, पेटशाल, थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया। बरामद स्मैक की कीमत 2.23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस इस स्मैक के क्रय-विक्रय स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम में एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल राकेश खेतवाल व इरशाद उल्ला शामिल रहे।


