HomeUttarakhandNainitalNAINITAL NEWS: 25 करोड़ की लागत से सूखाताल बन जाएगा खूबसूरत पर्यटन...

NAINITAL NEWS: 25 करोड़ की लागत से सूखाताल बन जाएगा खूबसूरत पर्यटन स्थल, बड़ी योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल
नैनीताल के विधायक संजीव आर्य के प्रयास रंग लाए हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते अब नैनीताल के सूखाताल में 25.42 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण का काम शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल के सूखाताल में बरसात शुरू होते ही पानी भर जाता है। पानी भरने की इस समस्या से क्षेत्र के मकानों में रहने वाले लोग करीब तीन दशक से परेशान हैं। जब यह समस्या स्थानीय लोगों द्वारा विधायक संजीव आर्य के संज्ञान में लाई गई, तो विधायक ने शासन स्तर पर सूखाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा और इसकी मंजूरी के लिए प्रयास किया। इसके बाद शासन ने सूखाताल को रिचाजिंग जोन और टूरिस्ट डेस्टीनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित करने करने की स्वीकृति दी। इसके लिए 25 करोड़ 42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत दी है। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने इसके कार्य का शुभारंभ किया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि इस योजना से सूखाताल में जल भराव की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही नैनीताल में एक नया खूबसूरत पर्यटन स्थल भी विकसित होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments