BIG BREAKING: तीरथ सरकार ने हटा दिए त्रिवेंद्र सरकार में नामित दायित्वधारी

0

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
राज्य में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में बनाए गए सभी दायित्वधारी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश के बाद हटा दिए गए हैं। इसका आदेश आज सुबह मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किया। इस आदेश के साथ 18 मार्च, 2017 से वर्तमान तक राज्य में विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों इत्यादि में नामित/नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सलाहकारों (संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त महानुभावों को छोड़कर) को तत्काल प्रभाव पदमुक्त कर दिया गया है। हालांकि सरकार जिसके सभी संवैधानिक पदों को छोड़कर बांकी सभी दायित्वधारी कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। आज शुक्रवार की सुबह आदेश जारी कर दिए हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS