HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पेयजल संबंधी समस्याओं का बिना देर किए हो निस्तारण—दिनेश आर्य

बागेश्वर: पेयजल संबंधी समस्याओं का बिना देर किए हो निस्तारण—दिनेश आर्य

✍️ जनपद के दौरे पर पहुंचे पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने बुधवार को पेयजल से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा अधिकारी पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पेयजल आम जनता से जुड़ा विषय है, जिसका निस्तारण तत्काल किया जाए।

नगर के स्थानीय होटल में आयोजित बैठक के दौरान आर्य ने अधिकारियों से पेयजल से संबंधी योजनाओं व जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन पेयजल पंपिंग योजनाओं की गुणवत्ता,पारदर्शिता व निर्धारित समय के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन योजनाओं में वन भूमि से संबंधित प्रकरण आ रहे है, विभागीय अधिकारी स्वयं दिलचस्पी लेकर आपसी समन्वय के साथ प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत कोई भी परिवार पेयजल कनेक्शन से वंचित न रहे। अधिकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। जल संकट को दूर करते हुए मंडलसेरा में निर्माणाधीन पम्पिंग योजना को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। नदीगांव,त हसील क्षेत्र के साथ ही मेलाडूंगरी, धूरापाट में भी पानी की आपूर्ति बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मथुरा प्रसाद, मदन राम, आगरी, रमेश तिवारी, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम वीके रवि सहित मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments