हल्द्वानी के कई इलाकों में पेयजल संकट को लेकर हाहाकार, जनता परेशान

0

हल्द्वानी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे पानी की किल्लत भी सामने आने लगी है, हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। और कई गांवों में पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के पास कटघरिया, बजनिया, हल्दू इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है और पिछले 1 हफ्ते से कई इलाकों में पानी की सप्लाई टैंकरों के जरिए की जा रही है। हालात यहां तक खराब हो गए हैं कि लोग निजी टैंकर मंगाने पर मजबूर हो गए हैं। इससे परेशान होकर आज ग्रामीणों ने धरना देकर जल सस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जल संस्थान कार्यालय में अधिकारियों के मौजूद ना होने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि जल संस्थान को कई बार पेयजल संकट से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है, लिहाजा जब तक पेयजल संकट से निजात नहीं मिलेगी तब तक वह जल संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

नैनीताल : पर्यटकों को नहीं मिलेगा रोपवे का आनंद, तीन दिनों के लिए बंद

हल्द्वानी : कोविड हॉस्पिटल से निकाले गए कर्मचारियों का धरना जारी

देहरादून : धामी सरकार में शाहिद अहमद बने पहले दायित्वधारी, आदेश जारी

Uttarakhand : आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें देहरादून-हल्द्वानी में कीमत

ADVERTISEMENTS