HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर नगर में गहराया पेयजल संकट, आंदोलन की धमकी

बागेश्वर नगर में गहराया पेयजल संकट, आंदोलन की धमकी

✍️ सरयू व गोमती नदियों में सिल्ट आने से बढ़ी मुश्किलें

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। हिमालयी गांवों में वर्षा होने से सरयू, गोमती में सिल्ट आने लगा है। जिसके कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। उन्हें प्राकृतिक स्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर के मजियाखेत, आदर्श कालोनी, सैंज, मंडलसेरा के अलावा बिलौनासेरा वार्ड में पेयजल किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ताओं को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। वह प्राकृतिक स्रोतों का रुख करने लगे हैं। बिलौनासेरा में स्थित पशु अस्पताल में भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे सफाई आदि व्यवस्था भी चरमरा गई है। मंडलसेरा का भाना नौला सूखने से लोग परेशान हैं। पंपिंग योजना से भी अभी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।

नदियों में सिल्ट आने से शहर के अन्य भागों में भी पेयजल संकट गहराने लगा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र उपाध्याय आदि ने कहा कि उचित पेयजल प्रबंधन की जरूरत है। जल महकमे फिसड्डी साबित हुए हैं। योजनाओं में लाखों रुपये मरम्मत के नाम से बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि जहां पानी की कमी है, वहां टैंकर से आपूर्ति की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments