HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गांव में दारू पीकर उत्पात मचाने के लिए किया था...

अल्मोड़ा : गांव में दारू पीकर उत्पात मचाने के लिए किया था क्या होम क्वारंटाइन ? पढ़िये अलवर से आए युवक का कारनामा….

अल्मोड़ा। कोरोना काल में सुरक्षा के लिहाज से अलवर, राजस्थान से आए एक युवक, जिसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था। यह युवक क्वारंटाइन का उल्लंघन कर गांव में शराब पीकर उत्पात मचाते मिला। चौखुटिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होम क्वारंटीन लोगों एवं संस्थागत क्वारंटाईन सैन्टरों की लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही का आदेश दिए हैं। इसी क्रम में कि चौखुटिया थाने के मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा भूपाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कन्हौड़ी पोस्ट मासी के विरूद्ध गत दिवस कार्रवाई की गई। उस पर होम क्वारेन्टीन का उल्लंघन कर शराब पीकर गांव में उत्पात मचाने का आरोप है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल ने बताया कि भूपाल सिंह जो कि 01 जुलाई को अलवर, राजस्थान से अपने गांव आया था। जिसे 14 दिन होम क्वारंटीन करवाया गया था। अभियुक्त द्वारा होम क्वारेन्टीन का उल्लंघन करते हुए शराब पीकर गांव में घूमकर उत्पात मचाने एवं अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के कृत्य किया गया। जिस पर भूपाल सिंह को गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में धारा 188/269/270/271 भा.द.वि. व 51 बी डीएम एक्ट एवं 2/3 महामारी अधि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments