नैनीताल में फिर शुरू हुई बर्फबारी, सटीक बैठ रहा मौसम विभाग का पूर्वानुमान

0
फोटो साभार - Amit Sah Nainital

नैनीताल। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। मैदान से पहाड़ तक बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश की रफ्तार धीमी रही जो कि दोपहर तक जारी है। इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी जारी है।


ADVERTISEMENTS

सरोवर नगरी में सुबह से हो रही बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, अलबत्ता चुनाव प्रचार की टोलियां मोहल्ले-मोहल्ले में घूम रही हैं। किलबरी पंगोट क्षेत्र में बर्फबारी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। यहां सुबह से बादल छाए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हुई। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी। News WhatsApp Group Join Click Now

दोपहर एक बजे शहर में भी बर्फबारी हुई लेकिन बारिश की वजह से ठहर नहीं पाई। स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, टांकी बेंड क्षेत्र में बर्फबारी लगातार हो रही है। इधर बारिश के बीच भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य व कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के समर्थन में महिलाओं की टोलियां प्रचार में डटी हैं। जबकि चुनाव कार्यालय में बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उत्तराखंड भाजपा के ‘दृष्टि पत्र’ का विमोचन

बताते चलें कि मौसम विभाग ने 9 फरवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ढाई हजार मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम में बदलाव की वजह से एक बार फिर ठंड लौट सकती है। इससे पहले दो और तीन फरवरी को हुई बारिश और हिमपात की वजह से समूचा कुमाऊं शीत लहर की चपेट में आ गया था।

हिमपात के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ था। पिछले दो दिनों में धूप खेलने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : 100 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 2500 रुपए इनाम

Weather Alert, Uttarakhand : मौसम ने फिर बदला मिजाज़, कई जनपदों में बारिश—बर्फवारी शुरू, पढ़िये पूर्वानुमान

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 1.81 लाख की नगदी सीज, उधर कार से मिली अवैध शराब

ADVERTISEMENTS