HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कटिया डाल बिजली चोरी करते पकड़े गये डॉक्टर साहब,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कटिया डाल बिजली चोरी करते पकड़े गये डॉक्टर साहब, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक सहित आधा दर्जन लोग बिजली चोरी के आरोप में रंगे हाथ पकड़े गये हैं। आरोपी डॉक्टर सहित अन्य लोगों के खिलाफ विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कई आवासीय परिसरों व अन्य क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिस पर पुराने जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी के सरकारी आवास समेत छह घरों में विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान चिकित्सक के आवासर पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

उपखंड अधिकारी वितरण उपखंड प्रथम अंशुल मदान ने गत दिनों अवर अभियंता सर्किल विद्युत उपकेंद्र राजेश सैनी, सहायक अभियंता सतर्कता ओम प्रकाश शर्मा, अवर अभियंता सतर्कता कुमाऊं परिक्षेत्र हल्द्वानी के साथ पुराना जिला अस्पताल परिसर में छापामारी की। इस दौरान सरकारी आवास में चेकिंग के दौरान डॉ. मनोज कुमार तिवारी के आवास पर बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां पोल से सीधे दो केबिल की कटिया डालकर 4.537 किलोवाट बिजली भार की चोरी की जा रही थी। जिसके बाद टीम ने 25 मीटर केबिल को काटकर सीज कर दिया। इधर उपखंड अधिकारी अंशुल मदान की तहरीर पर पुलिस ने फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी, संजयनगर खेड़ा की अनिता साना, शास्त्रीनगर निवासी सुनीता देवी, संजयनगर खेड़ा निवासी रामेश्वर गौड़ और वहीं रहने वाले माधव हल्दार, संतोष कुमार के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments