AlmoraUttarakhand
अल्मोड़ा: डा. रिजवाना को राष्ट्रीय रत्न सम्मान से नवाजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की शिक्षिका डा. रिजवाना सिद्धिकी को राष्ट्रीय रत्न सम्मान—2022 से नवाजा गया है। एम.टी.टी.वी. इंडिया की तरफ से उन्हें यह सम्मान मिला है।
डा. रिजवाना को यह सम्मान शोध एवं लेखन में उत्कृष्ट कार्य करने तथा इस कार्य में अनवरत सलंग्न रहने के लिए दिया गया है। मालूम हो कि इस सम्मान की घोषणा 29 दिसंबर 2022 को हुई थी।