HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नागरिक चिकित्सालय में 1.98 करोड़ से...

रानीखेत: विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नागरिक चिकित्सालय में 1.98 करोड़ से अधिक के 4 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीएनई संवाददाता, रानीखेत : क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने सोमवार को गोविंद सिंह महारा राजकीय नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और चिकित्सालय प्रशासन मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTSAd

लोकार्पण से पूर्व पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके पश्चात विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शिलापट्टों का अनावरण कर चारों विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया।

चाहरदिवारी के निर्माण से सुरक्षित होगा अस्पताल परिसर

अस्पताल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विधायक डॉ. नैनवाल ने बताया कि चिकित्सालय की क्षतिग्रस्त दीवार के कारण यहाँ जानवरों का आतंक और अतिक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ था। इसके समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से विशेष अनुरोध कर 1 करोड़ 29 लाख 42 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कराई थी। इस धनराशि से अब अस्पताल के चारों ओर मजबूत चाहरदिवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे अस्पताल परिसर पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।

ब्लड सेपरेशन यूनिट से आपातकालीन मरीजों को मिलेगी संजीवनी

चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए अस्पताल में 18 लाख 73 हजार रुपये की लागत से निर्मित ‘ब्लेड (ब्लड) सेपरेशन यूनिट’ का लोकार्पण किया गया। इस यूनिट के शुरू होने से ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले डोनर्स के खून से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और अन्य आवश्यक तत्वों को अलग-अलग किया जा सकेगा। यह आधुनिक सुविधा आपातकालीन स्थिति में भर्ती गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

भव्य प्रवेश द्वार, सीसी मार्ग और टाइल्स से निखरा स्वरूप

अस्पताल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए 20 लाख रुपये की कार्ययोजना के तहत चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार का कायाकल्प किया गया है। इसके अंतर्गत प्रवेश द्वार के साथ-साथ शानदार सीसी मार्ग (कंक्रीट सड़क) का निर्माण और आकर्षक टाइल्स लगाने का कार्य किया गया है, जिससे अब मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) से मानसून में थमेगा भूधंसाव का खतरा

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मानसून के दौरान अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग को लगातार खतरा बना रहता था। बरसात के पानी से अस्पताल की क्षतिग्रस्त हो रही बुनियाद और भवन को बचाने के लिए 30 लाख रुपये की लागत से एक मजबूत सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) का निर्माण कराया गया है। इस कार्ययोजना के धरातल पर उतरने से अब भारी बारिश के दौरान भी अस्पताल की इमारत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, निरंतर विकास का दिया भरोसा

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नगर और क्षेत्र के वासियों को आश्वस्त किया कि रानीखेत विधानसभा में विकास कार्यों का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है और भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने इन जनकल्याणकारी योजनाओं को समय से स्वीकृति देने और धन आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर.के. वर्मा सहित विधायक के साथ आए तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में छावनी परिषद के एकल सदस्य मोहन नेगी, गिरीश भगत, उमेश पंत, महेंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित नेगी, गणेश राम, मंजीत भगत और दर्शन बिष्ट आदि शामिल थे। चिकित्सालय प्रशासन और स्थानीय जनता ने इन सौगातों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments