HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मेडिकल एग्जाम क्लेयर करने वाली बालिका को 10 लाख...

Almora News : मेडिकल एग्जाम क्लेयर करने वाली बालिका को 10 लाख की मदद करेंगे डॉ. दुर्गापाल, बख में रेडक्रॉस का आयोजन

ADVERTISEMENTS

54 बालिकाओं का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

रेडक्रॉस द्वारा आज बालिका दिवस के मौके पर यहां बालिका निकेतन बख में रह रही 54 बालिकाओं की नि:शुल्क नेत्र जांच के अलावा उन्हें नि:शुल्क दवा व दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक चीजों की किट वितरित की गई। वहीं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जेसी दुर्गापाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह मेडिकल एग्जाम निकाल लेने वाली निकेतन में रही रहीं किसी भी बालिका को आगे की पढ़ाई के लिए 10 लाख की आर्थिक मदद करेंगे।

आज सोमवार को बालिका दिवस रेडक्रॉस अल्मोड़ा द्वारा बालिका निकेतन बख में बालिकाओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर वहां रह रही समस्त बालिकाओं के आंखों की जांच की गई। साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जिन बालिकाओं के नेत्र में ज्यादा खराब पाई गई, उनको आई क्यू में नि:शुल्क जांच हेतु रेफर किया गया। यही नहीं, बालिकाओं को जरुरी रोजमर्रा की जरूरतों में काम आने वाली किटों का वितरण भी किया गया। साथ ही फल व अन्य खाद्य सामगी भी दी गई।

इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि यदि बालिका निकेतन की कोई बालिका मेडिकल एक्जाम निकाल लेती है तो वह उसकी पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपए की मदद करेंगे। वहीं मनकोटी फार्मेसी, निकट बेस अस्पताल द्वारा बालिकओं को नि:शुल्क दवा देने की बात भी कही गई। इस मौके पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, बीएस मनकोटी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुंदर लटवाल, केंद्र अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, भावना बिष्ट, प्रेमा, नीमा, उमा तनूजा, हेमलता, रेखा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments