HomeUttarakhandAlmoraअनुकरणीय : माया नगरी को छेाड़ पहाड़ लौटीं लेखक—निर्देशक कंचन पंत, अल्मोड़ा...

अनुकरणीय : माया नगरी को छेाड़ पहाड़ लौटीं लेखक—निर्देशक कंचन पंत, अल्मोड़ा को अपनी बेटी पर है नाज, फिल्म निर्माण की तैयारी में जुटीं…

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। फिल्में बनाना बहुत खर्चीला काम है और फिल्मों में काम मिलना किस्मत की बात है। इस धारणा के कारण प्रदेश के युवा प्रतिभा होते हुए भी फिल्म लाइन में करियर बनाने के बारे में नहीं सोच पाते। कुछ गिने—चुने कलाकार अगर किसी तरह मुंबई पहुंच भी गए तो सालों तक संघर्ष करने के बाद थक-हार कर कोई छोटी मोटी नौकरी करने लगते हैं।
यानी फिल्म इंडस्ट्री उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत दूर है, लेकिन अगर फिल्म मेकर्स ख़ुद यहां चले आएं तो ? यही सोच लेकर लेखक-निर्देशक कंचन पतं मुंबई से उत्तराखंड लौटी हैं, इस सपने के साथ कि एक दिन उत्तराखंड और इसके नागरिकों की प्रतिभा पूरे देश को देखने को मिलेगी। अल्मोड़ा के रानीधारा क्षेत्र की मूल निवासी कंचन पंत कई सालों से मॉस मीडिया से जुड़ी हैं। उन्होंने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में एक पत्रकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया और पिछले 8 साल से रेडियो-टीवी लेखन से जुड़ी हैं। कई पाठक उन्हें ‘यादों का इडियट बॉक्स विद नीलेश मिश्रा’ में लिखी कहानियों से जानते हैं। लेखक और क्रिएटिव हेड के तौर पर कंचन ने रेडियो के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया है। वो बिग एफएम, रेड एफएम, सावन आदि के लिए 350 से अधिक कहानियां और सोनी और ज़ी टीवी के लिए पटकथाएं लिख चुकी हैं। लड़कियों की शिक्षा के लिए यूनिसेफ के लिए तैयार किए गए उनके एक कैंपेन की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी हुई है।
कंचन कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्म मेकिंग को लेकर हौव्वा खड़ा किया हुआ है जिससे नए और प्रतिभाशाली लोग उस तरफ़ जाने की हिम्मत ना कर पाएं। लेकिन उनका मानना है कि प्रतिभा, लगन और एक-दूसरे का साथ देने का जज़्बा हो तो फिल्में बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है। कंचन इन दिनों अल्मोड़ा में रहकर अपनी कंपनी ZeroShots की पहली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। आगे की योजनाओं के बारे में कंचन बताती हैं कि उनकी कोशिश है कि लोग उत्तराखंड की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, यहां की मुद्दों को फिल्मों में देखें और प्रदेश को शूटिंग की लोकेशन के तौर पर वो जगह हासिल हो, जो कभी कश्मीर को मिली थी। इसके अलावा वो हर फिल्म में यहां के युवाओं को फिल्म के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में ट्रेनिंग देना चाहती हैं ताकि आने वाली फिल्मों में वही युवा ZeroShots के साथ व्यावसायिक तौर पर जुड़ सकें। उत्तराखंड में फिल्म मेकिंग से जुड़े लोगों, लेखक, सिनेमैटोग्राफर, एडीटर, गायक, संगीतकार और कलाकारों से कंचन ने अपनी इस मुहिम से जुड़ने और साथ मिलकर फिल्में बनाने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments