HomeBreaking NewsBig News : डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी का Distinguished Educator Award के...

Big News : डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी का Distinguished Educator Award के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

President, AIG Hospitals Dr. D. Nageswara Reddy, selected for the “Distinguished Educator” Award

दुनिया में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की सर्वोच्च संस्था द्वारा किया जायेगा सम्मानित

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय होंगे डॉ. रेड्डी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ए.आई.जी. हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष, डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी को दुनिया में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की सर्वोच्च संस्था द्वारा “डिस्टिंग्विश्ड एजुकेटर” अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। American Gastroenterological Association (AGA) ने साल 2022 के वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान के तहत इस अवॉर्ड के लिए डॉ. रेड्डी के नाम की घोषणा की है। उन्हें 21 से 24 मई के दौरान अमेरिका में होने जा रहे पाचन रोग सप्ताह सम्मेलन में इस सम्मान से विभूषित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकन गैस्ट्रोएंटरोलॉजिकल एसोसिएशन (ए.जी.ए.) की स्थापना वर्ष 1897 में हुई थी, जो वर्तमान में पाचन संबंधी रोगों के लिए दुनिया की सबसे सम्मानित वैज्ञानिक संस्था है तथा दुनिया भर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की प्रगति के लिए काम करने वाले 16,000 से अधिक सदस्य इस संस्था से जुड़े हुए हैं। ए.जी.ए. द्वारा हर साल अपने वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान की घोषणा की जाती है, जिसके तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी तथा हेपेटोलॉजी Gastroenterology and Hepatology के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए दुनिया भर के मशहूर वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया जाता है।

इस साल, ए.आई.जी. हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष, डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी Dr. D. Nageswara Reddy भारतीय अस्पताल के पहले ऐसे चिकित्सा वैज्ञानिक बन गए हैं, जिन्हें ए.जी.ए. से “डिस्टिंग्विश्ड एजुकेटर” अवॉर्ड “Distinguished Educator” Award प्राप्त हुआ है। यह भारत के साथ-साथ दुनिया भर के वंचित समुदायों के बीच एंडोस्कोपिक शिक्षा endoscopic education के क्षेत्र में डॉ. रेड्डी के आजीवन योगदान का सबसे बड़ा प्रमाण है। डॉ. रेड्डी की अगुवाई में, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ए.आई.जी. हॉस्पिटल्स अब एंडोस्कोपी के क्षेत्र में प्रशिक्षण तथा पाचन रोगों पर अनुसंधान के लिए एक वैश्विक केंद्र बन चुके हैं।

पुरस्कारों के लिए नाम की घोषणा के बाद, डॉ. रेड्डी ने कहा कि, “एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की स्थापना के बाद से, युवा डॉक्टरों को शिक्षित करना और उन्हें सही प्रशिक्षण देना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है, ताकि मरीजों को भी इसका फायदा मिल सके। पिछले तीन दशकों में, हमने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 1000 से अधिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट को एंडोस्कोपी की अत्याधुनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया है, और यह सुनिश्चित किया है कि वे यहां हासिल किए गए ज्ञान के जरिए मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज कर सकें। ए.जी.ए. से यह अवॉर्ड प्राप्त करना उनके लिए सम्मान की बात है। साथ ही उन्हें विशेष रूप से विकासशील और कम आय वाले देशों में चिकित्सा से संबंधित शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ऐसी ही और पहल शुरू करने का प्रोत्साहन मिला है।”

य​ह भी उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार भारत में वैज्ञानिक शिक्षा के प्रति लगाव को भी दर्शाता है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय अस्पताल के डॉक्टर को इस सम्मानित पुरस्कार के लिए चुना गया है। पाचन संबंधी बीमारियों के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रेटिंग वाली पत्रिका, ”गैस्ट्रोएंटरोलॉजी” का प्रकाशन करने वाली संस्था, ए.जी.ए द्वारा सैन डिएगो, कैलिफोर्निया, अमेरिका San Diego, California, US में 21 से 24 मई के दौरान आयोजित होने वाले पाचन रोग सप्ताह सम्मेलन में डॉ. रेड्डी को सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments