HomeUttarakhandChamoliश्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Chamoli | श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट आज गुरुवार 10 अक्टूबर को अपराह्न 1 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों सिख श्रद्वालुओं का जत्था अंतिम अरदास के साक्षी रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से प्रारम्भ हुई। प्रातः 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ और सबद कीर्तन के पश्चात साल की अन्तिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सतखंड लाया गया तत्पश्चात दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए। इस वर्ष 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का सौभाग्य प्राप्त किया।

हल्द्वानी : वीकेंड से लेकर दशहरा तक बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments