HomeBreaking NewsBig News, Uttarakhand : सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक ख़बरें या नफ़रत...

Big News, Uttarakhand : सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक ख़बरें या नफ़रत फैलाने वालों की खैर नही, 24 घंटे नजर रखेगा पुलिस का यह नया सेल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। फेसबुक, व्हट्सअप, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया एकाउंट अथवा गैर जिम्मेदार किस्म की न्यूज वेबसाइटों के जरिए नफरत फैलाने वालों की अब खैर नही है। उत्तराखंड पुलिस अब ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बकायदा इसके लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया सोशल मीडिया के जरिये जातिगत, धार्मिक या फिर अन्य तरह की नफरत फैला शांति—व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर खास तौर पर 24 घंटे नजर रखी जायेगी। इसके लिए cyber crime police station में social media intervention cell का गठन होगा।

डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कुछ गलत किस्म के लोग सोची—समझी नीति के तहत अफवाहें फैलाने, झूठी खबरें फैलाकर समाज को दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं। जिससे विभिन्न वर्गों वर्गों, समुदायों के बीच कटुता बढ़ाने का कार्य किया जाता है। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए स्पेशल सेल गठन करने का निर्णय लिया गया है।

डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों को अब चिन्हित किया जायेगा। पुलिस ऐसे लोगों की काउंसलिंग करेगी। यही नही यह सेल सार्वजनिक शांति भंग करने वाले किसी भी सोशल मीडिया सामग्री को तुरंत हटाने के प्रयास के साथ ही ऐसे तत्वों पर आपराधिक मामले भी दर्ज करेगा। इस सेल की एक विशेष इकाई होगी, जो modern software से लैस होगी। यह साफ्टवेयर शरारती तत्वों को चिन्हित करने का काम बेखूबी करेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई पुलिस अमल में लायेगी।

बता दें कि ‘सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल’ एक विशेष सेल है, जिसमें 4 सब इंस्पेक्टर, 7 पुलिस जवान शामिल होंगे। यह आमजन, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की शिकायतें न सिर्फ दर्ज करेंगे, बल्कि जांच करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। सोशल मीडिया से संबंधित शिकायतों को online and offline भी दर्ज किया जाएगा। कोई भी शिकायतकर्ता अपनी तहरीर को नजदीकी थाने से लेकर सीधे देहरादून एसटीएफ मुख्यालय या फिर देवभूमि पोर्टल में ऑनलाइन भी दर्ज करा सकता है। Uttarakhand Special Task Force (STF) के अधीन गठित ‘सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल’ न केवल विवादित और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगा, बल्कि इन पोस्ट को तत्काल हटाते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments