HomeUttarakhandNainitalआस्था : सिरसा में 22 दिनी बैसी का विधिवत समापन, भंडारे का...

आस्था : सिरसा में 22 दिनी बैसी का विधिवत समापन, भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुजन, गुरू गोरखनाथ का गुणगान

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्राम सिरसा में गुरू गोरखनाथ मंदिर में 22 दिन की बैसी संपन्न हो गई है। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि सिरसा में स्थित मां मंदिर अपार श्रद्धा का केंद है। बैसी के दौरान यहां 22 दिनों तक मां भगवती के जयकारों के साथ ही भक्तजनों ने गुरू गोरखनाथ की महिमा का बखान किया। मंदिर में मां दुर्गा का विधि विधान के साथ पूजन भी किया गया। जिसमें आस—पास के गांवों से भी आकर श्रद्धालुजनों ने भाग लिया। भंडारे में भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments