अच्छी खबर : जीवित प्रमाणपत्र जमा नहीं करवा सके हों तो घबराएं न, सितंबर महीने तक बढ़ गई है पेंशनर्स के लिए तिथि

0


देहरादून। प्रदेश सरकार ने पेंशनभोगियों को अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए सितंबर माह 2020 तक का समय दिया है। उत्तराखंड शासन के ​सचिव अमित नेगी के हस्ताक्षरों से युक्त ताजा आदेश में कहा गया है कि कोरोना काल को देखते हुए शासन ने पहले पेंशनभोगियों के लिए जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने की तिथि 31 जुलाई रखी थी, लेकिन परिस्थितियों में सुधार न हाता देख अब इस तिथि को सितंबर माह तक आगे बढ़ा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS