HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : डीएम सविन बंसल पहुंचे गौला बैराज का मरम्मत कार्य...

हल्द्वानी न्यूज : डीएम सविन बंसल पहुंचे गौला बैराज का मरम्मत कार्य देखने, बोले- बरसात से पहले पूरा हो जाए काम

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गोला बैराज के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिटिश काल में वर्ष 1924 बने बैराज व 1980 में बने बैराज की मरम्मत व सुढृढीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को संख्या बढ़ाकर वर्षाकाल से पहले सभी मैकेनिकल व सविल कार्य पूरे कर लिए जाएं।
अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल ने निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी को बताया कि 463.81 लाख के गौला बैराज सुढृढीकरण कार्य गतिमान है, जिसमें से 94 लाख के मैकेनिकल कार्य हैं तथा 1.22 करोड़ के सिलबिम, डेम चैकर प्लेट,मोटर मरमत, ओवरआपलिंग कार्य रूड़की के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है,जो लगभग एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा तथा पुराने बैराज के चार गेटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। 2 गेटों का निर्माण कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गौला बड़े बैराज में एक गेट में ग्रेनाईट बिछाने का कार्य पूरा हो गया है, शेष गेटों में ग्रेनाईट बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उसके उपरान्त अन्य सिविल कार्य किये जायेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि लाॅकडाउन होने के कारण कुशल श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कार्य धीमा चल रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल आने वाला है, इसलिए श्रमिकों को बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाई जाये, ताकि वर्षाकाल से पहले कार्य पूर्ण किये जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई की घर बैठे जीतो कैश प्राइज, प्रतियोगिता का दूसरा सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/


अधिशासी अभियंता ने बताया कि गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लाट तक आने वाली नहर के दीवार मरम्मत कार्य चल रहा है। नहर बेड बिछाने का कार्य 2 दिन नहर में पानी बन्द करने के उपरान्त किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेनाव विभागीय अभियंता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments