HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: शामा-लीती पहुंची डीएम रीना, ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण

Bageshwar: शामा-लीती पहुंची डीएम रीना, ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण

  • भेड़ प्रजनन फार्म, मछली उत्पादन व कीवी की खेती देखी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने शामा-लीती गांव का भ्रमण किया। ग्रोथ सेंटर देखे। प्रगतिशील किसानों की मेहनत को सराहा। पालीहाउस, कीवी, ट्राउट मछली उत्पादन और शीप फॉर्म का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी ने लीती रिठकुला में ट्राउट मछली उत्पादन देखा। समिति के अध्यक्ष मोहनी देवी और सचिव दरबान सिंह ने बताया कि 12 परिवारों का कलस्टर है। वह ट्राउट मछली पाल रहे हैं। 30 क्विंटल मछली प्रतिवर्ष उत्पादन हो रहा है। पांच से छह लाख प्रतिवर्ष आय हो रही है। मत्स्य विभाग आर्थिक के साथ ही तकनीकी मदद कर रहा है। कीवी फल की खेती कर रहे हरीश चंद्र कोरंगा ने बताया कि 15 नाली में 160 कीवी के पौधे लगाए हैं। 25 से 30 क्विंटल उत्पादन होता है। पांच लाख तक वार्षिक आय है। उद्यान विभाग ने पालीहाउस उपलब्ध कराए हैं।

डीएम भेड़ प्रजजन फार्म पहुंची। उन्होंने स्थानीय भेड पालकों को भी गतिविधियों से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। ग्रोथ सेंटर देखा और जानकारी ली। बताया कि आठ गांवों के 44 समूह काम कर रहे हैं। डीएम ने पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आर चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments