डीएम आशीष भटगांई ने लगाया जनता दरबार, आम जन से सीधे संवाद

0
डीएम आशीष भटगांई ने लगाया जनता दरबार, आम जन से सीधे संवाद
डीएम आशीष भटगांई ने लगाया जनता दरबार, आम जन से सीधे संवाद

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने आम जन से सीधे संवाद किया। समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों को समय से उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पोथिंग गांव के राजेंद्र सिंह ने पेयजल समस्या उठाई। धनीगांव-जगथाना के ग्रामीणों ने पेड़ काटने की अनुमति मांगी। बघेली के हिमांशु शाही ने क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण, प्रताप सिंह ने खतौनी में संशोधन, फरसाली गांव के देव गिरि ने अपने आवास की सुरक्षा दीवार को लेकर प्रशासन से मदद मांगी। किलपारा गांव की कमला देवी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र, रातिरकेठी के हरीश सिंह ने जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए तारबाड़ तथा आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। कुंवारी, काफलीकमेडा, शामा, बडीपन्याली गांवों के लोगों ने विस्थापन, आवास, दस्तावेज़, मूलभूत सुविधाएं मांगी।

विधायक सुरेश गढ़िया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्हें समय पर हल करें ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विकास कार्यों में और अधिक गति लाई जाए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, प्रशासक विकासखंड गोविंद सिंह दानू, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS