HomeUttarakhandAlmoraसिर्फ कुर्सी ही नहीं, खेत में भी! डीएम अंशुल सिंह ने की...

सिर्फ कुर्सी ही नहीं, खेत में भी! डीएम अंशुल सिंह ने की गेहूं की कटाई

👉 अल्मोड़ा के हवालबाग में खुद फार्म में उतरे जिलाधिकारी, क्रॉप कटिंग का लिया जायजा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह सोमवार को ​हवालबाग स्थित लाइन स्टेट फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने खुद खेत में उतर कर गेहूं फसल की कटाई की और किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न फसलों की क्रॉप कटिंग का प्रयोग राजस्व विभाग एवं कृषि संख्यिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इन क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के ऑकड़ों का प्रयोग उत्पादन का अनुमान लगाने, उत्पादकता की गणना करने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमा दावों का भुगतान करने में किया जाता है। इन ऑकड़ों से कृषकों के लिये नीतियां व योजनाएं तैयार करने में सरकार एवं अन्य संम्बन्धित संगठनों को मदद मिलती है। इसी क्रम में सोमवार को हवालबाग के लाइन स्टेट फार्म में गेहूं की क्राप कटिंग का कार्य हुआ। जहां निरीक्षण को जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी पहुंचे और उन्होंने स्वयं दराती पकड़कर गेहूं की कटाई की।

क्राप कटिंग प्रयोग के अन्तर्गत चयनित खेतों में 5X6=30 वर्ग मीटर के प्रयोगात्मक 02 प्लाट बनाये गये। इन प्लाटों में गेहूं के पौधों को काटकर अनाज की बालियां प्राप्त की गई, जो क्रमशः प्रथम प्लाट में 12.4 किग्रा एवं दूसरे प्लाट में 13 किग्रा गेहूं की बालियां तोली गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जनपद में जलवायु अनुकूल एवं जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने वाली फसलों को उगाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों को व्यापक प्लान बनाने को कहा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल कृषि करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। योजनाओं में बागवानी, बेमौसमी सब्जी व मेडिकेटेड फसलों को शामिल किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार सदर रवि शाह, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विशेषज्ञ व किसानों समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments