HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की समीक्षा, स्वीकृत योजनाओं...

Bageshwar News: मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की समीक्षा, स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कुमाऊं मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आज जिला, राज्य, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, मनरेगा, जल जीवन मिशन, कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को संचालित और स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं समय पर जनमानस तक पहुंचानी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी में वीसी के जरिए आयुक्त ने कहा कि कोविड के कारण विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन कार्यों को पूरा करना है। स्वीकृत धनराशि का सदपयोग समय पर करना है। राज्य योजना के अंतर्गत अवशेष धनराशि को जल्द व्यय करेगे। प्रवासियों को स्वरोजगार की योजनाओ से जोड़ा जाना है। जिसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध आदि में अपार संभावनाएं हैं। कहा कि पेयजल की समस्या नहीं होनी है। जल जीवन मिशन योजना को समय पर पूरा करेंगे। बीसूका में जिले को ए श्रेणी में लाने का प्रयास अफसर करेंगे। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 41 करोड़, 67 लाख के सापेक्ष शासन ने 29 करोड़, 82 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। अभी तक 11 करोड़ की धनराशि व्यय हुई है। राज्य योजना में 51 करोड़, 37 लाख के सापेक्ष 39 करोड़, 85 लाख की धनराशि आहरित की गई है। जिसके सापेक्ष 29 करोड़ की धनराशि व्यय कर लिया गया है। मनरेगा में आठ करोड, 85 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष आठ करोड़, 60 लाख रूपये खर्च हो गए हैं। जल जीवन मिशन में 29 करोड़ की धनराशि मिली है। 22 करोड़, 62 लाख की धनराशि व्यय हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments