Bageshwar News: आंदोलन स्थल पर सेनेटाइज कार्य के चलते जिला पंचायत सदस्यों आज रोका धरना, कल से फिर करेंगे आंदोलन की धार तेज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर पिछले पांच दिन से आंदोलित जिला पंचायत सदस्यों का धरना प्रदर्शन आज रविवार को सेनेटाइज कार्य के चलते स्थगित रहा। सोमवार से…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पिछले पांच दिन से आंदोलित जिला पंचायत सदस्यों का धरना प्रदर्शन आज रविवार को सेनेटाइज कार्य के चलते स्थगित रहा। सोमवार से फिर आंदोलन की धार तेज करने का ठानी है। आंदोलित सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। आंदोलित सदस्यों ने कहा कि वह इस बार अपना हक लेकर ही दम लेंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी ने बताया कि उनका आंदोलन जारी है। रविवार को सभी सरकारी कार्यालयों को प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से सेनेटाइज किया जाता है। इसलिए वह धरने पर नहीं बैठे। सोमवार को एक बार और आंदोलन की धार तेज की जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष पर हठधर्मिता के साथ-साथ तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके इस रवैये आधे बागेश्वर का विकास रुक गया है। बजट आवंटन सही किया होता तो सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र का विकास कार्य करते। विकास विरोधी अध्यक्ष के खिलाफ उनका धरना तब तक जारी रहेगा तब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तीसरे के कहने पर सदन चलाने की कोशिश कर रहीं हैं, जो सभव नहीं है। वह चुनकर आए हैं, लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। दो-दो चालक होने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से वाहन चलवा लिया और उन्हें भुगतान भी करवा दिया। नियुक्ति में पहले से धांधली चल रही है। यदि कारण है कि आज उन्हीं कर्मचारियों को रिन्युवल नहीं हो पा रहा है। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से उपजिलाधिकारी के साथ एक दौर की कल वार्ता की है। लेकिन जिला पंचायत सदस्यों का विरोध राजनीति से प्रेरित है। उनकी जो भी समस्याये है वह लिखित रूप में दें। जिससे सदन की बैठक आहूत कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान वार्ता कर के ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *